फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज सेविका के फ्लैट में मेड ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 12 Jun 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में जॉपलिंग रोड स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में रहने वाली समाज सेविका प्रियंका शुक्ला की 19 वर्षीय मेड प्रिया ने बृहस्पतिवार दोपहर आत्महत्या कर ली। प्रिया का शव सर्वेंट क्वार्टर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया किप्रियंका शुक्ला के पति मनोज शुक्ला हैदराबाद में वैज्ञानिक हैं। माल के अकबरपुर बाजार निवासी प्रिया काफी समय से प्रियंका के यहां मेड का काम करती थी और सर्वेंट रूम में रहती थी। प्रियंका ने शव देखने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिया के परिजनों को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी सुल्तानगंज मधुकर सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रिया के परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें