फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: मॉडल सिटी बनेंगे यूपी के ये 7 शहर

Thu, 14 Jan 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरीकरण के बढ़ते दबाव और बढ़ती समस्याओं से निजात पाने के लिए शहरों को व्यवस्थित किया जाएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत पहले कुछ शहरों को ‘मॉडल सिटी’ के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल प्रदेश के सात शहरों का चयन किया गया है।

शहरीकरण की प्रवृत्ति में हो रहे इजाफे से छोटे-बड़े सभी शहरों पर जनसंख्या का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके कारण शहरों में अतिक्रमण, अवैध कॉलोनियों का निर्माण, ट्रैफिक की समस्या, मलिन बस्तियों की संख्या में बढ़ोत्तरी व मूलभूत सुविधाओं में कमी की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।

प्रदेश सरकार ने इन्हीं समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया था। इसके तहत ही आवास विभाग ने ‘मॉडल सिटीज’ योजना तैयार की है। इसके तहत फिलहाल वृंदावन, महोबा, चरखारी, चित्रकूट, अयोध्या, फैजाबाद व सीतापुर का चयन किया है। इन शहरों को ‘मॉडल सिटी’ के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यवस्थाओं पर दिया जाएगा ध्यान

प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने बताया कि ‘मॉडल सिटी’ के तौर पर विकसित होने वाले शहरों में यातायात व्यवस्था, शैक्षिक व चिकित्सा सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण व हेरिटेज स्थलों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित मंडलायुक्तों व डीएम को ‘मॉडल सिटी’ के तौर पर चयनित शहरों में कराए जाने वाले विकास कार्य की डीपीआर तैयार कराने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें