फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार करोड़ से दुरुस्त होगा महमूदपुर मार्ग

Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में नसीराबाद से महमूदपुर संपर्क मार्ग की दशा बहुत जल्द सुधरेगी। इससे पांच साल से बदहाल मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। यह मार्ग 15 गांवों को जोड़ता है। खस्ताहाल मार्ग की वजह से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। मार्ग को दुरुस्त कराने में करीब चार करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। सड़क की मरम्मतीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नसीराबाद से महमूदपुर मार्ग से लाला की बाजार, अशरफपुर, उल्लापुर, लहेगा, पूरे शुकुल, परैया नमकसार, कुटिया, संडहा, पूरे राई, मकदूम समेत 15 गांव के ग्रामीण आते-जाते हैं। खस्ताहाल मार्ग होने से ग्रामीण हादसे का शिकार होते रहे हैं। स्थानीय लोगाें ने कई बार मार्ग बनवाने की मांग की थी। इस पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने समस्या को संज्ञान लेते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद सड़काें की सूरत बदलने के लिए काम शुरू कराया गया है। ग्रामीण रामचंद्र, अतुल प्रसाद, संतोष कुमार, रामसुमेर ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। मार्ग बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। सबसे ज्यादा राहत स्कूल जाने वाले बच्चों को होगी। अभी मार्ग की पटरियों में मिट्टी की भराई कराई जा रही है। इसके बाद सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रभात नारायण तिवारी ने बताया कि पटरियों पर मिट्टी की भराई कराई जा रही है। जल्द ही सड़क का डामरीकरण भी कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें