शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।
लखनऊ। ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के उपलक्ष्य में रविवार को सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। समाज के अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गोमती नगर स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में डॉ. आलोक माहेश्वरी, डॉ. निशा माहेश्वरी, डॉ. शिल्पी माहेश्वरी और डॉ. पुनीत माहेश्वरी के नेतृत्व में 75 लोगों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। इसके बाद समाज के 11 सदस्यों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रक्तदान किया और 150 मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए। संजीव माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, गिरधारी लाल सोमानी, विनय माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, दीपक बल्दुआ, विनय कुमार, अजय माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी ने रक्तदान किया।
शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।
शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।
शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।
शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।
शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग।