फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 12 वरिष्ठ पत्रकारों को महर्षि योगी एक्सीलेंस अवाॅर्ड

विज्ञापन
गोमतीनगर के होटल में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों के साथ प्रो. डॉ भानु प्रताप सिंह व निदेशक कार्पो
विज्ञापन
लखनऊ। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से शनिवार को 12 पत्रकारों को उनकी प्रखर लेखनी के लिए महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवाॅर्ड इन जर्नलिज्म– 2025 प्रदान किया गया। इस दौरान पत्रकारिता जगत की हस्तियों समेत शिक्षाविद व सामाजिक क्षेत्र की विभूतियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें लिखने या दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज की आत्मा की आवाज है। लोकतंत्र को जीवंत रखने में मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है। जिन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्तंभ हैं। समारोह में हुई विशेष परिचर्चा में पत्रकारों ने मीडिया की बदलती चुनौतियों, डिजिटल युग की पत्रकारिता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में निदेशक कार्पोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला के चंद्रभान यादव समेत 12 का सम्मान

सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों में चंद्रभान यादव (अमर उजाला), शिवेंद्र श्रीवास्तव, पंकज झा, मनमोहन राय, मानस श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कलहंस, राज बी सिंह, अजीत खरे, गौरव सिंह सेंगर, वर्नित गुप्ता, अविनाश सिंह के नाम शामिल रहे।

गोमतीनगर के होटल में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों के साथ प्रो. डॉ भानु प्रताप सिंह व निदेशक कार्पो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें