ओलंपियाड यूरेका में महाराष्ट्र की टीम ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ। सीएमएस आनंद नगर कैंपस की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान व पर्यावरण ओलंपियाड यूरेका-2025 के अंतिम दिन शनिवार को महाराष्ट्र की छात्र टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राॅफी जीती। रुस्तमजी इंटरनेशनल स्कूल, सिटी ब्रांच जलगांव की टीम रनर-अप रही। समापन पर देश-विदेश के प्रतिभागी टीमों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यूरेका की संयोजिका व सीएमएस आनंद नगर की प्रधानाचार्या त्राप्ती द्विवेदी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।