कार्यक्रम में पहुंचे अग्रवाल समाज के कारोबारी।
लखनऊ। अग्रवाल समाज के कारोबारियों को नए अवसरों से जोड़ने और आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन वाणिज्य मंडल का रविवार को क्लार्क्स अवध में शुभारंभ हुआ। श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पंकज अग्रवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने संस्था निर्माण, उद्यमशीलता और दूरदृष्टि के महत्व पर अपने विचार रखे।
मंडल की परिकल्पना प्रतीक अग्रवाल, अनुपम मित्तल, अंशुल अग्रवाल, शुभम सिंघल और अर्थ अग्रवाल ने की है। सुलभ अग्रवाल और तरंग सिंघल भी इस पहल से जुड़े हैं। संस्था सहयोग, उद्यम, संस्कार और संगम के चार सिद्धांतों पर काम करेगी।
इसकी प्रमुख पहल अग्रसेन्स व्यापार मंच होगी। पुलकित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और शशांक जालान इसके जरिए कारोबारियों के बीच व्यावसायिक संपर्क बढ़ाने और नए अवसर तलाशने का काम करेंगे। संस्था की अवधारणा महाराजा अग्रसेन के ''एक रुपया, एक ईंट'' के सिद्धांत पर आधारित है।
कार्यक्रम में पहुंचे अग्रवाल समाज के कारोबारी।