यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास द्वारा मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। साथ ही तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नेता जी मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी करने वाले महंत राजू दास पर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। मंगलवार की देर शाम सपा कार्यकर्ता सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली और एसीपी विभूति खंड को शिकायती पत्र दिया।