फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए महंत परमहंस का अनशन जारी, छह किलो वजन घटा

Sat, 17 Oct 2020 07:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास का स्वास्थ्य अब बिगड़ रहा है। छह दिन से अन्न-जल त्यागकर अनशन से उनका वजन 95.35 से घटकर 89 किलोग्राम हो गया है। फिर भी अभी तक जिले के किसी आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने उनकी कुशलक्षेम जानने की कोशिश नहीं की है। इससे परमहंस के समर्थकों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन


अयोध्या का तीर्थ पुरोहित और सखी समाज भी शनिवार को अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास के समर्थन में आगे आया। कथा वाचिका साध्वी किशोरी रामलला के विग्रह को लेकर समर्थन देने पहुंचीं।

परमहंस दास ने मीडिया से कहा कि मुझे संतों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। सभी की यही इच्छा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी सुधि लें और हमारे देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अक्टूबर से कर रहे हैं आमरण अनशन

महंत ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर 12 अक्तूबर से उनका आमरण अनशन चल रहा है। हिंदू, हिंदी, हिंदुस्तान के अस्तित्व को बचाने के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना जरूरी है।

इस मौके पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास, सखी समाज की राजेश्वरी सखी बाबा वृंदावन, शिवानी शरण, पूजा शरण, शोभा शरण, शिला शरण, अनीता शरण, चंद्रकला शरण और तीर्थ पुरोहित समाज से राजेश पांडेय, लल्लन पांडेय, श्रवण कुमार पांडेय, प्रदीप पांडेय, जुगुल किशोर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें