राम मंदिर निर्माण का जायजा लेते महंत नृत्य गोपाल दास।
- फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी और शरद शर्मा उपस्थित रहे।
निर्माण कार्य देखने के बाद उन्होंने कहा कि जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भ गृह बन जाएगा और भगवान श्रीरामलला अपने आसन पर विराजमान होंगे।
ये भी पढ़ें - कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं
ये भी पढ़ें - नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीरामजन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो उसमें किसी प्रकार का विलंब हो ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे-छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है। यह इस महाअभियान की सफलता है। नृत्य गोपाल दास छह माह पूर्व मंदिर निर्माण देखने गए थे और अस्थायी मंदिर में हुई आरती में शामिल भी हुए थे।