महंत देव्यागिरी ने देव दीपावली के आठवें आयोजन संबंधी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि गोमती नदी को राज्य नदी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा यह जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस आठवें आयोजन में मनकामेश्वर उपवन घाट पर करीब सवा लाख से दो लाख दीप जलेंगे।
पिछली बार की अपेक्षा दीपों की संख्या कम रहेगी। नमोस्तुते मां गोमती, गायत्री मंदिर परिवार के लोग रहेंगे। मान्यता है कि इस दिन त्रिपुरासुर राक्षस का भगवान शिव ने वध किया था। इसलिए शिव मंदिरों में दीप दान होता है।