फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डबल इंजनों की ताकत से रफ्तार भर रहीं महाकुंभ की ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ के लिए लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों में डबल इंजन लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रेनों का संचालन सुगम और सुरक्षित हो रहा है। इससे प्रयागराज से आने पर ट्रेनों की रिवर्सिंग में खर्च होने वाले समय भी बच रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ से महाकुंभ चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक है। ट्रेनें सिंगल इंजन पर चल रही हैं, जिससे इंजन का दम फूल रहा है। ऐसे में रेलवे अफसरों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा के निर्देश व सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी की निगरानी में चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होने वाली ट्रेनों में डबल इंजन लगाए जा रहे हैं।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि नियमित के साथ 18 स्पेशल ट्रेनों में भी डबल इंजन लगाए जा रहे हैं। पांच से छह ट्रेनों में अतिरिक्त इंजन लग रहे हैं। इससे प्रयागराज से वापस आने वाली ट्रेनों की रिवर्सिंग से भी बचत हो रही है। पहले इंजन की रिवर्सिंग के लिए काफी समय लगता था, जिससे अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित होता था।
विज्ञापन


क्षमता से दोगुने यात्री कर रहे सफर



रेलवे अधिकारी बताते हैं कि महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में क्षमता से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में भीड़ है। जिन ट्रेनों में हजार से 12 सौ यात्री होने चाहिए, उनमें दो से ढाई हजार यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें