फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के तीर्थयात्री की मौत, वीडियो सामने आने से हुई पहचान

Wed, 29 Jan 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में गोंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे से परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में गोंडा के रुपईडीह गांव निवासी ननकन (47) की मौत हो गई। मृतक के परिजन जोखू प्रसाद का वीडियो सामने आने के बाद उनकी  पहचान हो सकी।

विज्ञापन


ननकन अपनी 35 वर्षीय पत्नी रामादेवी व गांव के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान करने के लिए गए हुए थे। वहां पर हुई भगदड़ में ननकन की मौत हो गई। महाकुंभ में मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम राहुल है, छोटे बेटे का नाम अजय है। सबसे छोटे बेटे का नाम विजय है। फिलहाल परिजन अब प्रयागराज प्रशासन से लाश कुंभ स्नान करने गए परिजनों को देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें