महाकुंभ के मद्देनजर तेजी से हो रहा पांटून पुल का निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2100 करोड़ का विशेष अनुदान स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक व आध्यात्मिक समागम ''प्रयागराज महाकुम्भ-2025'' को दिव्य व भव्य बनाने के लिए संकल्पित है।
इस शृंखला में केंद्र सरकार ने 2100 करोड़ का विशेष अनुदान स्वीकृत किया है। इसमें आज 1050 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार के इस सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुंभ को साकार रूप देने में सहायता मिलेगी। दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुंभ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री का आभार।