लखनऊ। माघ मेले को देखते हुए रेलवे श्रद्धालुओं के लिए 15 जनवरी से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04293 स्पेशल 15 को प्रयागराज से रात 8:20 बजे चलकर रात दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह 18 को मौनी अमावस्या, 23 को वसंत पंचमी और एक फरवरी को माघी पूर्णिमा पर भी चलाई जाएगी। ट्रेन 04292 स्पेशल मौनी अमावस्या पर 17 जनवरी को दोपहर दो बजे लखनऊ से चलकर शाम 7:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।