मैगी की बिक्री को अभी हरी झंडी मिली भी नहीं और लखनऊ में इसकी बिक्री धड़ल्ले से शुरू हो गई है। यहां तक कि हजरतगंज जैसे पॉश इलाके और बटलर पैलेस के आसपास की दुकानों पर मैगी बेची जा रही है।
बुधवार देर शाम जॉपलिंग रोड व प्राग नारायण रोड स्थित कई दुकानों से मैगी की खुलेआम बिक्री होती देखी गई। जबकि मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अब अफसरों का कहना है कि बृहस्पतिवार से इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
हालांकि इन स्टोर्स पर मिले मैगी के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट नवंबर की थी। दुकानदारों के मुताबिक ये पैक उन्होंने ऑनलाइन नहीं बल्कि एजेंसी से लिए हैं।
प्रदेश के खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के अधिकारियों का साफ कहना है कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसए) की ओर से मैगी की बिक्री और भंडारण पर लगी रोक हटाने का अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है।