फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा 11 से, प्रदेश में बनाए गए 595 केंद्र, 2 मार्च तक होंगे इम्तिहान

Sat, 09 Feb 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की 11 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश में 595 केंद्र बनाए गए हैं। मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाओं में इस बार सिर्फ 2,05860 परीक्षार्थी ही शामिल होंगे। परीक्षा 2 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 209306 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। फॉर्मों की जांच में 3446 आवेदन निरस्त कर दिए गए। बोर्ड का पूरा फोकस इस बार भी परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने पर हैं। 

इस बार भी अनुदानित मदरसों और सरकारी इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने बताया कि  प्रवेश पत्र मदरसे के प्रभारी बोर्ड के पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


राजधानी में 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजधानी के 9 परीक्षा केंद्रों पर इस बार 5273 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। 

सचल दस्ते, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नकल पकड़े जाने पर कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें