फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बच्चों की परीक्षा आज से : ललितपुर एवं गौतमबुद्धनर में नहीं हैं सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के छात्र

Wed, 17 May 2023 01:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंडलों में बनाए गए नोडल अधिकारी अपने आवंटित मंडलों में प्रवास करें और सचल दलों का गठन करते हुए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। प्रश्नपत्रों के वितरण एवं उनकी सुरक्षा तथा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा बुधवार से 73 जिलों में शुरू हो रही है। ललितपुर एवं गौतमबुद्धनगर जिले में इन कक्षाओं में छात्र न होने के कारण परीक्षा नहीं हो रही है। इस बाबत बैठक लेते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा में नकल पूरी तरह से रोकें। सचल दल दस्तों का गठन कर मदरसों में नियमित चेकिंग कराई जाए। साथ ही नोडल अधिकारी अपने अपने मंडलों में प्रभावी निगरानी रखें।

विज्ञापन


यह परीक्षा 24 मई तक होगी जिनमें 1,69,796 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए 539 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में इसकी बैठक लेते हुए मंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों के बैठने का प्रबंध व्यवस्थित रूप से किया जाए। मंडलों में बनाए गए नोडल अधिकारी अपने आवंटित मंडलों में प्रवास करें और सचल दलों का गठन करते हुए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। प्रश्नपत्रों के वितरण एवं उनकी सुरक्षा तथा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी।

वेबकॉस्टिंग होगी
इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एसगर्ग ने बताया कि जिलाधिकारियों को परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कराए जाने की व्यवस्था भी मुख्यालय स्तर पर की गई है।
विज्ञापन


ये हैं परीक्षा मंडलवार नोडल अधिकारी
आजमगढ़, गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार, बस्ती एवं अयोध्या में विशेष सचिव अनिल कुमार, लखनऊ एवं कानपुर में निदेशक जे. रीभा, मुरादाबाद एवं बरेली में संयुक्त सचिव गुलाब सिंह, प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, अलीगढ़ में संयुक्त सचिव एसएन पांडेय तथा देवीपाटन मंडल में उपनिदेशक राहुल गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें