फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, वेंटीलेटर पर रखा गया

Mon, 15 Jun 2020 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लालजी टंडन का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत सोमवार को गंभीर हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। क्रिटिकल केयर की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर राकेश कपूर ने बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी को 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार होने पर भर्ती कराया गया। 

विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया। बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव आई। जांच के दौरान उनकी लीवर में दिक्कत पाई गई। 
विज्ञापन


सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई। 
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। डॉक्टर कपूर ने बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल की स्थिति गंभीर है, लेकिन स्थिर बनी हुई है।

दिन भर लगा रहा नेताओं का तांता
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर होने पर मेदांता हॉस्पिटल में दिनभर भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। शाम को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी उन्हें देखने पहुंचे। इसके साथ ही संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और मंत्री भी मध्य प्रदेश के राज्यपाल का हालचाल लेने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें