फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले यूपी के मंत्री, महाकुंभ के लिए किया आमंत्रित

Sun, 15 Dec 2024 09:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाकुंभ 2025 के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया है। यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व दिनेश प्रताप सिंह उन्हें आमंत्रित करने पहुंचे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी-फरवरी के महीने में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व दिनेश प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि आज भोपाल में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भेंट कर उन्हें ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मेरे साथ मा. मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मौजूद रहे।




महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आयोजन का जमकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें