फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मधुबन क्रॉसिंग का गेट टूटा, आवागमन बाधित

Sat, 27 Apr 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को मधुवन रेलवे क्रॉसिंग का गेट खराब होने से लगा जाम। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मधुबन क्रॉसिंग का एक गेट टूट गया जिससे आवागमन बाधित रहा। वैकल्पिक व्यवस्था करके रोड ट्रैफिक रोककर ट्रेनें निकाली जाती रहीं लेकिन इस व्यवस्था से क्रॉसिंग के दोनों और जाम लगता रहा। सुबह से देर शाम तक समस्या बनी रही। क्रॉसिंग ठीक करने के लिए रेलवे टीम जुटी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे से मधुबन रेलवे क्रॉसिंग पर समस्या शुरू हुई जो देर शाम तक बनी रही। सुबह एक हिस्से का बूम टेढ़ा हो गया जिससे फाटक बंद करने में दिक्कत आई। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था करके रोड ट्रैफिक रोका जाता रहा।
टेढ़ा बूम शाम लगभग पांच बजे टूट गया। वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत स्लाइडिंग गेट का प्रयोग किया गया जिसकी वजह से देर तक आवागमन रोकना पड़ा। क्रॉसिंग से किसी भी ट्रेन के निकलने के दौरान आधे से पौन घंटे तक रोड ट्रैफिक रोका गया। इससे जाम लगता रहा।
विज्ञापन


शाम को समस्या गंभीर हो गई क्योंकि इस समय ट्रैफिक ज्यादा रहती है। कई ट्रेनें भी निकलती रहती है जिससे ज्यादातर समय क्रॉसिंग को बंद रखना पड़ा। गर्मी में जाम से जूझते लोगों के पसीने छूटते रहे।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि किसी मवेशी की वजह से क्रॉसिंग का एक बूम टेढ़ा हो गया था जो बाद में टूट गया। इससे फाटक बंद नहीं हो सके तो स्लाइडिंग गेट का प्रयोग किया गया। क्रॉसिंग को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। जल्दी ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें