फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौपाल लगाकर महिला को किया जागरूक

Mon, 13 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक करती पुलिस।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर गठित शक्ति मोबाइल टीम व एंटी रोमियो की टीमों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सोनवा के रमवापुर, धूम बोझी, इकौना कुम्हारन पुरवा, महजिदिया में चौपाल लगाई गई। यहां महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, छेड़छाड़, फेक प्रोफाइल और साइबर स्टॉकिंग से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की भी अपील की गई। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 की जानकारी दी। इस दौरान महिला आरक्षी गुंजा गौड़, गंगोत्री, आरती, प्रिया मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें