मंदिर के सेवादार पंडित नीरज अवस्थी ने दिनेश शर्मा और अनुराग मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट किया।
लखनऊ। चौक डिपो समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भक्तों ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर मां गोमती में प्रवाहित किए। राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। मंदिर के सेवादार पंडित नीरज अवस्थी ने दिनेश शर्मा और अनुराग मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान आचार्य राजेश शुक्ल, पवन, कृष्णा मिश्रा, संजय अवस्थी, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, कृष्णा शंकर शर्मा, उत्कर्ष,अमन, गोपाल शर्मा, पंकज अवस्थी मौजूद रहे।