फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नागपुर में छह करोड़ की ठगी कर लखनऊ में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नागपुर में छह करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी वाराणसी का अनिरुद्ध आनंद कुमार लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ठिकाना बना रखा था। बृहस्पतिवार देर शाम को नागपुर व लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने जालसाज को दबोचा। नागपुर पुलिस शुक्रवार को आरोपी को लेकर रवाना हो गई।

मूलरूप से वाराणसी के विश्वेश्वरगंज के ब्रह्माघाट का अनिरुद्ध आनंद कुमार ने नागपुर में रहने के दौरान एक कंपनी से करीब छह करोड़ की ठगी की। जब कंपनी ने केस दर्ज कराया तो वह भाग निकला।
विज्ञापन

नागपुर की पुलिस उसे वाराणसी में तलाश रही थी, जबकि अनिरुद्ध ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलीब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट के टावर-एन में तीसरी मंजिल पर 303 फ्लैट में ठिकाना बना लिया था।

जालसाज को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर पुलिस तीन दिन से लखनऊ में डेरा डाले थी। मंगलवार शाम को टीम लखनऊ पहुंची, लेकिन आरोपी की सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी।
दूसरे दिन साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी की लोकेशन सुशांत गोल्फ सिटी में मिली। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की टीम के साथ मिलकर आसपास की काॅलोनियों में आरोपी को तलाशा। इस दौरान सेलीब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट के टावर-एन में अनिरुद्ध के होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म व दमकल बुलाई
जानकारी जुटाने के बाद नागपुर व सुशांत गोल्फ सिटी टीम ने घेराबंदी की। अनिरुद्ध को इसकी भनक लग गई और उसने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रही थी तो आरोपी धमकी दे रहा था। उसे बातों में उलझाकर पुलिस ने नगर निगम की स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाले हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और दमकल की एक गाड़ी पर बुलाई। दोनों वाहनों के जरिए बॉलकनी को घेरा गया। जब बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो अनिरुद्ध ने दरवाजा खोला। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी से देर रात तक पूछताछ की गई। इसके बाद नागपुर पुलिस जालसाज को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें