फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां कटने पर मदरसा शिक्षकों ने योगी सरकार से जताई नाराजगी, जानें- क्या कहा

Fri, 05 Jan 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मदरसों का 10 दिनों का विशेष अवकाश खत्म होने से मोहर्रम के महीने में दिक्कतें आएंगी। वहीं रमजान की छुटिटयों मे बदलाव होने से दूरदराज के शिक्षकों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के महामंत्री हाजी दीवान साहेब जमां खां ने मुख्यमंत्री व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर कहा कि 2018 में 97 दिन की जगह 86 दिन की छुट्टियां कर दी गई हैं।

उन्होंने वार्षिक अवकाश 47 दिन के बजाय 42 दिन करने और 10 दिन की विशेष छुट्टी समाप्त करने पर नाराजगी जताई। वार्षिक अवकाश अब तक 19 शबान रमजान के 10 दिन पहले से और 5 शाबान यानि ईद के पांच दिन बाद तक होता है। इस बार यह अवकाश 28 शाबान यानि रमजान के दो दिन पहले शुरू होगा जबकि 29 शाबान को चांद होने की संभावना रहती है और इसी रात से तरावीह की नमाज होती है। ऐसे में दूरदराज के छात्र और शिक्षक गंतव्य तक कैसे पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहर्रम पर 1 से 12 तारीख तक आयोजन

मोहर्रम पर 1 से 12 तारीख तक आयोजन होते हैं। 10 दिन का विशेष अवकाश मोहर्रम के साथ जोड़ने की व्यवस्था से आयोजन आसानी से हो जाते थे।

इनके समाप्त होने से तमाम परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि 2015 की अवकाश तालिका में 98 दिन का अवकाश है। इसका अनुसरण करने से 10 दिन का विशेष अवकाश तथा वार्षिक अवकाश का समायोजन हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें