फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड: 71 जिलों के 434 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 17 से 22 फरवरी के बीच दो पालियों में होंगे एग्जाम

Thu, 06 Feb 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Madrasa Board: मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित हो गई हैं। पूरे प्रदेश में इन परीक्षाओं के लिए 434 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पालियों में 17 से 22 फरवरी तक होंगी। इनमें प्रदेश भर के 88,839 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लखनऊ के 1935 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि राजधानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ में यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
-मदरसा अल फिरदौस रहमानी स्कूल, रहमत नगर दुबग्गा।
-मदरसा सुलतानुल मदारिस, केजीएमयू चौराहा।
-फरहीन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महताबबाग दौलतगंज।
-मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, बारूदखाना।
-फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरजू नगर मोहिबुल्लापुर।
-मदरसा इरम मॉडल स्कूल, एजरियांव गोमतीनगर।
-मदरसा दारुल उलूम वारसिया, विशालखंड-4 गोमतीनगर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें