फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटमस टेस्ट में खरे उतरे 200 मदरसे

Mon, 10 Feb 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद की मान्यता के लिए प्रदेश भर के 700 मदरसे लंबे समय से लाइन में थे।
विज्ञापन


जिसमें से इस बार मदरसा बोर्ड ने दो सौ मदरसों को मान्यता सूची में शामिल कर लिया है और बाकी की जांच अभी चल रही है।
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जैनुल साज्दीन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में प्रदेश के 700 मदरसों की समीक्षा की गई, जिसमें शनिवार को 200 मदरसों को मान्यता सूची में शामिल कर लिया गया है।

साज्दीन ने बताया कि 700 मदरसों में से उच्च आलिया स्तर के 200 मदरसों को उनकी जांच के आधार पर मान्यता दी गई है। बाकी उच्च आलिया स्तर से नीचे के अभी 500 मदरसोें की जांच विचाराधीन हैं। इनका सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी जो अप्रैल प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि की घोषणा 19 व 20 फरवरी को होने वाली बैठक में तय की जाएगी।
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो मदरसा परीक्षा प्रश्न पत्र तैयार हो चुका है।

इसकी छपाई का काम भी पूरा कर लिया गया है। परीक्षा स्कीम व केंद्र की सूचना 20 फरवरी की बैठक के बाद प्रदेश के सभी मदरसों को भेज दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें