फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मदैनिया और नहरुमपुर ने दर्ज की जीत

Tue, 20 Jan 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जय मां सती क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में गढ़वल पंडितपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन खेले गए दोनों मैचों में दर्शकों को रोचक खेल देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, सहयोग और आपसी तालमेल की भावना विकसित होती है। पहला उद्घाटन मुकाबला मदैनिया और कम्हरिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मदैनिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। छह ओवर के इस मैच में मदैनिया ने चार विकेट खोकर 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कम्हरिया की टीम छह ओवर में पांच विकेट गंवाकर 43 रन ही बना सकी। इस तरह मदैनिया ने मुकाबला 22 रन से जीत लिया। दूसरा मैच नहरुमपुर और धर्मशाला के बीच पांच ओवर का खेला गया। नहरुमपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और चार विकेट खोकर 47 रन बनाए। जवाब में धर्मशाला की टीम पांच विकेट गंवाकर 28 रन ही बना सकी। नहरुमपुर ने यह मुकाबला 19 रन से जीत लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश यादव, राजन कन्नौजिया, अमन यादव, पिंटू कन्नौजिया, संतोष गौतम, राजकुमार कन्नौजिया, गोविंद जायसवाल, प्रभुनाथ कन्नौजिया व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें