काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें बीएड की मार्क्सशीट अपलोड करने के साथ बैंक खाते का ब्योरा भरना होगा। अगले चरण में उन्हें तीन हजार रुपये एडवांस फीस ऑनलाइन प्रणाली से जमा करनी होगी।
सीट आवंटित न होने पर एडवांस फीस बैंक खाते में अपने आप वापस हो जाएगी। इसके बाद उसे अपनी पसंद के कॉलेज वरीयता क्रम में भरने होंगे। अभ्यर्थी की वरीयता के हिसाब से उसकी रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा।
अभ्यर्थी को प्रोविजनल आवंटन पत्र लेकर उस कॉलेज में जाकर सात दिन के भीतर रिपोर्ट करके बाकी फीस जमा करनी होगी।