फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः आईएमएस में शुरू होगा बीबीए बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) संकाय में बीबीए बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इस प्रोग्राम से आज के दौर में बिजनेस शुरू करने और उसके बदलते मैनेजमेंट के बारे में छात्रों को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आलोक राय ने शनिवार को इसे लेकर विभागाध्यक्ष और शिक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें प्रोग्राम के संचालन के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुलपति ने विभागाध्यक्ष और शिक्षकों से सुझाव भी मांगे। प्रोग्राम की शुरुआत नए सत्र से होगी। इसमें हर वह बिंदु शामिल होगा, जिसकी बाजार में जरूरत है। प्रोग्राम के तहत विशेषज्ञों के व्याख्यान भी होंगे।



छात्रों को होगा ये फायदा

कार्यक्रम का उद्देश्य डेटा विज्ञान, डेटा मॉडलिंग, डेटा प्रबंधन, डेटा माइनिंग, उन्नत सांख्यिकीय विश्लेषण, डेटा प्रोसेसिंग एल्गोरिदम, आर-प्रोग्रामिंग और रिपोर्टिंग, समकालीन उपकरणों और तकनीकों के संपर्क से प्रमुख डिजिटल विश्लेषणात्मक कौशल प्रदान करना है। इससे प्रबंधकीय निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी।
विज्ञापन




एआई लैब से सीखेंगे उद्योग शुरू करने की जानकारी

विश्वविद्यालय में छात्र स्थानीय उद्योगों के बारे में सीख सकें। इसके लिए एआई लैब भी स्थापित की जाएगी, जिसमें डिजिटल के दौर में हम अपने उद्योगों को कैसे बढ़ाएं, कैसे शुरुआत करें, इसकी जानकारी दी जाएगी।

आईएमएस ने कार्यक्रम के लिए पहले ही एआईसीटीई से मंजूरी हासिल कर ली है। इस प्रोग्राम से छात्रों में गुणवत्ता बढ़ेगी। इसके अलावा एमबीए कार्यक्रम के लिए भी एआईसीटीई से मंजूरी के लिए आवेदन किया जा रहा है। इससे मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


प्रो. आलोक राय, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें