फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: पांच प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों के लिए विभागों से मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के आगामी 68वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकाय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सिल्वर जुबली, गुरुदेवी समेत पांच स्वर्ण पदक से अलंकृत किया जाएगा। आवेदन के लिए मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक की ओर से अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, खेल परिषद और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को चिट्ठी जारी की गई है। विभिन्न विभागों से चयन के लिए 20 अगस्त तक मेधावियों की सूची मांगी गई है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर को प्रस्तावित 68वे दीक्षांत समारोह में पोलिटिकल साइंस, फेकल्टी ऑफ आर्ट साइंस एंड काॅमर्स समेत पांच विभागों को पत्र जारी कर, दीक्षांत समारोह में मेधावियों को अलंकृत करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सूची मिलने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों की जांच करेगी। उसके बाद साक्षात्कार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बीते सप्ताह राजा शंकर सहाय ऑफ मुरावां गोल्ड मेडल, गोपालदास मेमोरियल मेडल, बनर्जी रिसर्च प्राइज समेत तीन प्रमुख पदकों चक्रवर्ती, चांसलर और वाइस चांसलर के साथ रुचि राम साहनी रिसर्च प्राइज इन बॉटनी व प्रोफेसर काली प्रसाद मेमोरियल रिसर्च प्राइज के लिए भी सभी विभागों से सूची मांगी जा चुकी है।

- इन पांच पुरस्कारों के लिए मांगी गई है विभागो से सूची
सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल
श्रीमती गुरू देवी गोल्ड मेडल
पंडित अंबिका प्रसाद बाजपेई मेमोरियल गोल्ड मेडल
मेजर जीसी दीक्षित मेमोरियल गोल्ड मेडल
पीरी मेमोरियल गोल्ड मेडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें