फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुणवत्तापूर्ण जल पर लविवि के विद्यार्थी करेंगे शोध

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पर शोध करेंगे। इसके लिए लविवि और मर्करी इंटरनेश्नल प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता भी हुआ है। यह समझौता अनुसंधान और नवाचार पर केंद्रित है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मर्करी इंटरनेशनल के निदेशक दुर्गेश राय ने बताया कि उनकी कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित पेयजल समाधान विकसित कर रही है। यह तकनीकी सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी पिछले 30 वर्षों से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानकों के अनुरूप कार्य कर रही है और केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों के साथ भी पेयजल परियोजनाओं में जुड़ी है। कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि इस साझेदारी से लविवि के विद्यार्थियों को आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने का अवसर मिलेगा और विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें