डिजिटल पेमेंट प्रोत्साहन योजना के विजेता मंजू और अनुरेश को सम्मानित करते बीएसएनएल के प्रधान महा
लखनऊ। बीएसएनएल की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में फेस्टिवल दिवाली बोनांजा 2025 योजना के लकी ड्राॅ विजेता लखनऊ निवासी मंजू और अनुरेश कुमार को पुरस्कार स्वरूप दस ग्राम का चांदी का सिक्का दिया गया। बीएसएनएल ने डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन रिचार्ज को प्रोत्साहित करने के लिए उपभोक्ताओं के बीच यह योजना 17 अक्तूबर 2025 को शुरू की थी। उत्तर प्रदेश (पूर्वी) सर्कल के उन ग्राहकों को इस योजना में शामिल किया गया जिन्होंने 18, 19 और 20 अक्तूबर को बीएसएनएल सेल्स पोर्टल या सेल्फ केयर एप के माध्यम से 100 रुपये या उससे अधिक का मोबाइल रिचार्ज किया था। बिजनेस एरिया के प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार, प्रधान महाप्रबंधक (सेल्स) इरफान इकबाल, डीजीएम (सेल्स) आनंद मोहन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।