कांस्य पदक विजेता लकी सिंह गौतम और तुषार कुमार
लखनऊ। दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के अंतर्गत कलारीपयटटू चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश टीम से लखनऊ के लकी सिंह गौतम और तुषार कुमार ने लाठी युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया जबकि केरल ने गोल्ड और जम्मू कश्मीर ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। यूपी टीम से प्रांशी और शिवानी रावत प्रथम राउंड जीत कर मेडल की दौड़ में बनी हुई हैं। चैंपियनशिप में अंडर 17 और अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं मेयपटटू , चुवाडुकल एकल प्रतिस्पर्धा और लाठी युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।