फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के साहब युवराज सिंह की रेलवे रणजी टीम में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के हरफनमौला खिलाड़ी साहब युवराज सिंह का चयन रेलवे की रणजी टीम में हुआ है। टीम में चयनित होने वाले वह लखनऊ से मूल रूप से इकलौते खिलाड़ी हैं। बीते दिनों खेली गई यूपी टी-20 लीग में 25 साल के क्रिकेटर ने काशी रुद्रास के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। शहर में एनईआर क्लब से ए डिवीजन क्रिकेट लीग में खेलने वाले साहब युवराज सिंह इससे पहले यूपी की अंडर-23 टीम से खेल चुके हैं। लगातार बेहतर होते प्रदर्शन को देखकर उन्हें रेलवे की रणजी टीम से बुलावा आया। टीम की कमान भार्गव मेराई को सौंपी गई हैं, जबकि वाराणसी के मो. सैफ टीम के उपकप्तान होंगे। रणजी ट्रॉफी में रेलवे की टीम अपना पहला मैच मुंबई में उत्तराखंड के खिलाफ 11 से अक्तूबर को खेलेगी, जबकि दूसरे मैच में टीम 18 अक्तूबर को जयपुर में राजस्थान से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें