लखनऊ जू में जल्द ही सैर-सपाटा महंगा हो सकता है। शेरों की दहाड़, बंदरों
की उछलकूद, जिराफ की मस्ती और चिंपैंजी की मुस्कान के लिए दर्शकों को और
अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
जू एंट्री टिकट शुल्क सहित तमाम मुद्दों को
लेकर सोमवार को लखनऊ चिड़ियाघर में लखनऊ प्राणि उद्यान परामर्शदात्री समिति
की बैठक होने जा रही है।
पढ़ें-
जू निदेशक रेणु सिंह पर गिरी 'संक्रमण' की गाज
पिछले साल 22 सितंबर को भी समिति की बैठक के बाद
टिकटों के दाम बढ़ गए थे। लखनऊ प्राणि
उद्यान परामर्शदात्री समिति की सितंबर में 33वीं बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन
काले हिरनों की मौतों के चलते उसे स्थगित कर दी गई थी।
बैठक में 10 से
अधिक छोटे-मोटे बिंदुओं पर चर्चा होनी थी। इनमें प्रवेश शुल्क बढ़ाने, जू
मुख्यद्वार के पास कूड़ाघर हटाने, बैट्री वाहन की टिकट दर तय करने, बजट पर
चर्चा, प्रवेश द्वारों पर लगे एटीएम को लेकर विमर्श होना था।
पढ़ें- लौटी रौनक, जू में फिर से दौड़ी बाल रेल
सूत्रों की
मानें तो सोमवार को होने वाली बैठक में इन तमाम मुद्दों के साथ ही नई
बालरेल चलाने के लिए पुरानी रोके जाने संबंधी प्रस्ताव, राजकीय निर्माण
निगम के कार्यों और दो शासकीय मुद्दों पर मुख्य चर्चा होनी है।
निदेशक जू
अनुपम गुप्ता ने बताया कि परामर्शदात्री समिति की बैठक में समिति के सदस्य,
पदाधिकारी शामिल होंगे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...