फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: वेज बिरयानी की बंद दुकान के फ्रिज में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Sun, 01 Mar 2026 03:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मृतक के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला है। दुकान कई दिनों से बंद थी। दुकान के फ्रिज में युवक का शव बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
फ्रिज में मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


डायल 112 पर सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि बंद पड़ी वेज बिरयानी की दुकान के अंदर एक शव रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुकान के फ्रिज में एक व्यक्ति का शव मिला। दुकान के मालिक शनि रावत के पिता का तीन दिन पहले निधन हो गया था, जिसके चलते दुकान बंद थी।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों से पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक की पहचान विजय पाल (38) पुत्र डालाई निवासी किशुनपुर, बीकेटी के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी और बीकेटी के सहायक पुलिस आयुक्त ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें