टीए-डीए की भी रहेगी सुविधा
इस परियोजना के तहत नियुक्ति पाने वालों को यात्रा व आवास भत्ते की सुविधा भी मिलेगी।
ये है पात्रता
- स्नातक और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से प्रशिक्षण
- आवेदकों के लिए होंगे कौशल विकास व ओरिएंटेशन सत्र
प्लेसमेंट सेल की ओर से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मार्गदर्शन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कौशल-विकास व ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्र परियोजना-आधारित कार्य प्रणाली और चयन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
इस तरह होगा आवेदन
आवेदन प्रक्रिया के संबंध में उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके या फिर गूगल लिंक https://forms.gle/MAVRrcVGZA31UEBW8 पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।