फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गूगल मैप देख रहा बाइक सवार युवक कुएं में गिरा, मोड़ के पास भटका; मदद के लिए चिल्लाता रहा

Thu, 22 Jan 2026 06:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रायबरेली निवासी युवक गूगल मैप देखते हुए बाइक से जा रहा था, तभी नगराम के हसवा नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर पुराने कुएं में गिर गया। गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
बाइक सवार युवक कुएं में गिरा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल मैप के सहारे बाइक से घर जा रहे रायबरेली भवानीगढ़ निवासी रितेश जायसवाल (25) बुधवार रात हादसे का शिकार हो गए। हसवा नहर पुल के पास मोड़ की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह एक पुराने गहरे कुएं में जा गिरे। गश्त पर निकले नगराम थाने के दो सिपाहियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें कुएं से सकुशल निकाला।

विज्ञापन


रितेश जायसवाल मौजूदा समय में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एवीएम कॉलोनी में रहते हैं। वह चौक स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 12:30 बजे नगराम-करोरा मार्ग से होते हुए गूगल मैप के सहारे बाइक से घर जा रहे थे। हसवा नहर पुल के पास मोड़ पर मैप देखने के चक्कर में उनका संतुलन गड़बड़ा गया और बाइक एक पुराने कुएं की दीवार से टकरा गई। रितेश उछल कर कुएं में जा गिरे।

सिपाहियों को रितेश की आवाज सुनाई दी

काफी प्रयास के बाद भी रितेश कुएं से बाहर नहीं निकल सके। मदद के लिए काफी आवाज भी लगाई पर आसपास किसी के न होने से आवाज अनसुनी रह गई। कुछ देर बाद गश्त पर निकले नगराम थाने के सिपाही पवन यादव और सुरजीत को सड़क किनारे लावारिस बाइक दिखी। 

वहां रुकने पर सिपाहियों को रितेश की आवाज सुनाई दी। कुएं में झांकने पर रितेश नजर आए। दोनों सिपाहियों ने अपने मफलर और शॉल को जोड़कर रस्सी का रूप दिया और रितेश को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में रितेश को मामूली चोट भी भी लगी।

...तो जान भी जा सकती थी

यह संयोग ही था कि कुएं में थोड़ा ही पानी था। अधिक पानी होता तो रितेश की जान भी जा सकती थी। दूसरे, कुंए में गिरने के दौरान उनका सिर भी सुरक्षित रहा। रितेश ने उनकी जान बचाने वाले दोनों सिपाहियों पवन व सुरजीत को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें