फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow :सही होंगे गलत बिजली बिल, वर्टिकल सिस्टम की नई व्यवस्था; इन चार जगहों पर बनेंगे कॉमर्शियल कार्यालय

Sat, 01 Nov 2025 07:56 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यह सभी कार्यालय हर जोन के बीचोंबीच क्षेत्र में हैं। उपभोक्ताओं एवं आवेदकों को भी यहां आवागमन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को तेजी से सही करने के लिए बिजली विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। वर्टिकल सिस्टम में जिले भर के बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिल चार जगह पुरनिया, एचएएल, कॉल सेंटर हुसैनगंज, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में सही किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इन इलाकों के उपकेंद्रों पर बनने वाले कॉमर्शियल के कार्यालय में ही आवेदकों को नए कनेक्शन देने एवं खराब मीटर को बदलने का भी काम होगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) ने बीते बृहस्पतिवार को जिन उपकेंद्रों पर कार्यालय खुलेंगे उनका निरीक्षण भी किया है।

यह सभी कार्यालय हर जोन के बीचोंबीच क्षेत्र में हैं। उपभोक्ताओं एवं आवेदकों को भी यहां आवागमन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। निदेशक के निरीक्षण के दौरान जोनल मुख्य अभियंता महफूल आलम, रवि अग्रवाल, वीपी सिंह व सुशील गर्ग ने 10 दिन के भीतर इन कार्यालय खोलने का वादा किया है।

एक कार्यालय में तीन काम

वर्टिकल के तहत खुलने वाले कार्यालय में तीन खासकर तीन काम होंगे। एक तो उपभोक्ताओं के गलत बिल सही करने, दूसरे खराब व क्षतिग्र्रस्त मीटर को बदलने एवं तीसरे आवेदकों को नए बिजली कनेक्शन देने का काम होगा। इसके लिए अलग-अलग अधिशासी अभियंताओं की तैनाती होगी। साथ ही, सहायक व अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

कार्यालयों में कॉमर्शियल के एक्सईएन काम करेंगे

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (वाणिज्य) निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि वर्टिकल सिस्टम में उपभोक्ताओं के बिल सही करने, खराब मीटर बदलने एवं आवेदकों को नए कनेक्शन देने के लिए चार जगहों पर कार्यालय का चयन किया गया है। इन्हीं जगहों के कार्यालयों में कॉमर्शियल के एक्सईएन काम करेंगे।

किस कार्यालय में कहां-कहां के उपभोक्ता व आवेदक आएंगे

इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी : अमौसी जोन के निगोंहा, मोहनलालगंज, अमेठी, गोसाईगंज, उतरेठिया, तेलीबाग, सााउथसिटी, वृंदावन, आशियाना, रजनीखंड, एलडीए कानपुर रोड, सरोजनीनगर, नादरगंज, बंथरा, दुबग्गा, मोहान रोड, हरदोई, काकोरी, जेहटा, काकराबाद, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद। 

विज्ञापन


कॉल सेंटर हुसैनगगंज : लखनऊ मध्य जोन के अर्जुनगंज, हरिहरपुर, छावनी, हजतरतगंज, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, हुसैनगंज, छितवापुर, अमीनाबाद, डालीबाग, नरहीं, चौक, ठाकुरगंज, सहादतगंज, राजाजीपुरम, तालकटोरा, यहियागंज, गऊघाट, कैम्पवेल रोड, दौलतगंज, वजीरगंज। 

पुरनिया उपकेंद्र : जानकीपुरम जोन के खदरा, त्रिवेणीनगर, मोहिबुल्लापुर, मड़ियांव, आईआईएम रोड, बीकेटी, इटौंजा, जानकीपुरम, विकासनगर, कुर्सी रोड, अलीगंज, महानगर, निशातगंज, पेपरमिल कॉलोनी, डालीगंज, मुकारिमनगर, इक्का स्टैंड, शंकरनगर, मुंशीगंज, बाबूगंज, बड़ा चांदगंज, कपूरथला, डंडहिया।

एचएएल उपकेंद्र : गोमतीनगर जोन के इंदिरानगर, मुंशीपुलिया, तकरोही, सर्वाेदयनगर, रवींद्रपल्ली, संजयगांधीपुरम,मानस विहार, कमता, इस्माइलगंज, चिनहट, मटियारी, देवा रोड, तिवारींगंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, खरगापुर, लोनापुर।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें