फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow:अंडरपास के दूसरे चरण का काम शुरू, अवध चौराहे पर निर्माण कार्य पूरा होने तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 28 Dec 2025 08:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अवध चौराहे पर निर्माण कार्य पूरा होने तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 29 दिसंबर से निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
अवध चौराहा, लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध चौराहे पर अंडरपास के दूसरा चरण का काम शुरू होगा। इस कारण 29 दिसंबर से निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है।

विज्ञापन


- बंगला बाजार चौराहे से कोई भी यातायात बाराबिरवा की ओर नहीं जाएगा। बंगला बाजार से खजाना मार्केट चौराहा, आशियाना चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- 'अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मान्तरण' रैकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए एआई का इस्तेमाल करे पुलिस

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने थपथपाई अफसरों की पीठ, कहा- आपने काल का ध्यान रखा तो महाकाल भी आपका सहयोग करेगा
विज्ञापन


- गीतापल्ली तिराहे से बाराबिरवा चौराहा की ओर यातायात नहीं जाएगा। बंगला बाजार चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।

- आजाद नगर तिराहे से आने वाला यातायात पकरी पुल तिराहे से बाएं बंगला बाजार होते हुए जा सकेगा।

- कानपुर मार्ग पर दरोगाखेड़ा से सभी प्रकार के भारी वाहनों (डीजल टैंकर आदि) को किसान पथ पर डायवर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार नादरगंज कॉमर्शियल मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहन कानपुर मार्ग होकर दरोगाखेड़ा से किसान पथ की ओर जाएंगे। शहर में आने वाली रोडवेज बसें शहीद पथ से होकर रमाबाई उतरेठिया, तेलीबाग, बंगला बाजार होकर जा सकेंगी।
विज्ञापन


- आगरा एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले भारी वाहन उतरकर मौदा मोड़ जीरो पॉइंट से खुशहालगंज होकर किसान पथ की ओर जाएंगे। तिकोनिया तिराहे/आशीर्वाद ट्रेडर्स के सामने डायवर्जन पॉइंट से सभी प्रकार के भारी वाहनों को नहर तिराहा होकर आगरा एक्सप्रेसवे से जीरो पॉइंट होते हुए खुशहालगंज से किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- हरदोई मार्ग से छंदोईया, दुबग्गा, बुद्धेश्वर पुल से होकर शहर में आने वाले भारी वाहनों को तिकोनिया/आशीर्वाद ट्रेडर्स कटिंग से शकुंतला विश्वविद्यालय के सामने से होकर नहर तिराहा जीरो पॉइंट से होकर खुशहालगंज होते हुए किसान पथ पर भेजा जाएगा।

- सीतापुर की तरफ से लखनऊ में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को इंदौरा अंडरपास यू-टर्न पॉइंट से डायवर्ट कर किसान पथ की ओर भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें