फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Thu, 17 Sep 2026 03:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महिला अपने दूसरे पति के साथ रहती थी। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में काकोरी के सिमरामऊ गांव में नहर पटरी पर बृहस्पतिवार को महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमा की पहली शादी सिमरामऊ गांव निवासी राजू यादव से हुई थी। पति से अनबन के बाद वह अलग रहने लगी थी। करीब नौ माह पहले गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप के साथ प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज की थी और उसके साथ रह रही थी। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, इसकी जांच की जा रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी शकील अहमद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें