रक्षाबंधन मनाकर घर वापस लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लखनऊ- अयोध्या हाइवे पर इंदिरा नगर के पास गोयल हाइट्स के बगल में बनी सर्विस लेन पर हुआ।
विज्ञापन
आलमबाग के सेक्टर डी में रहने वाले सुशीला देवी (53) अपने भाई को राखी बांधकर वापस लौट रही थीं कि लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र के गोयल अपार्टमेंट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वो घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।