फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घर में घुसकर महिला समेत बच्चों को पीटा, चाकू से किए कई वार; पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 29 Jun 2026 06:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर घर में घुसकर महिला जरीना और उनके बच्चों के साथ मारपीट व चाकू से हमला करने का आरोप है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने सात नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
जरीना ने लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा के आदिलनगर में घर में घुसकर जरीना और उनके बच्चों के साथ मारपीट व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने सात नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जरीना के अनुसार, 28 जून की शाम करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर बैठी थीं।

विज्ञापन


आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते रईस, बिट्टो, नगमा, शकीला, अफसाना, मन्नू, नाटू और उनके तीन अज्ञात साथी जबरन उनके घर में घुस आए और उन्हें व उनके बच्चों को मारने-पीटने लगे। आरोप है कि रईस ने चाकू से हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट आई, जबकि बच्चों को भी चोटें आईं। आरोपी मारपीट करते हुए उन्हें और उनके बच्चों को घर से खींचकर ले जाने लगे। इसी दौरान बिट्टो घर से चाकू लेकर आई, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने चाकू छीनकर बाहर फेंक दिया। पीड़िता का कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रईस कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता है, जिससे उनके पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें