फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ ने जीती अंडरवाटर स्विमिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
तैराकी करता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य अंडरवाटर व फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 371 अंक के साथ खिताब जीत लिया। वाराणसी की टीम 283 अंक के साथ उपविजेता रही। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में हुई प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लखनऊ के युग गुप्ता ने 200 मीटर बायफिन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय टीम का चयन भी किया गया है। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। चयनित टीम 29 सितंबर से पुणे में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
रविवार को समापन समारोह में अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव तपन पाणिग्रही ने अगली राष्ट्रीय चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित कराने की घोषणा की। मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला तैराकी में एलपीसी की छह ट्रॉफियां
जिला तैराकी प्रतियोगिता में एलपीसी का दबदबा रहा। संस्थान ने आठ में से छह ट्रॉफियां अपने नाम कीं। बालक ग्रुप-1 की केएन कपूर ट्रॉफी, ग्रुप-2 की रमा सिंह ट्रॉफी और ग्रुप-3 की केएन जेटली ट्रॉफी एलपीसी गोमतीनगर ने जीती। ग्रुप-4 की मुन्ना लाल यादव ट्रॉफी एलपीसी बख्शी का तालाब के नाम रही। बालिका ग्रुप-1 की मोहम्मद हैदर ट्रॉफी और ग्रुप-2 की विजय बोस ट्रॉफी एलपीसी गोमतीनगर ने जीती। ग्रुप-3 की आरएस मिश्रा ट्रॉफी स्टडी हॉल और ग्रुप-4 की वीपी कपूर ट्रॉफी लामार्ट गर्ल्स ने अपने नाम की।

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

तैराकी करता खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें