लखनऊ। वंदे भारत ट्रेन अब वाराणसी से लखनऊ और झारखंड के देवघर से भी चल सकती है। अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 15 सितंबर को पीएम मोदी वर्चुअल रूप से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि,आधिकारिक रूप से इसका ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी वाराणसी और देवघर को ही मिलेगी। इसकी मेंटीनेंस लखनऊ में हो सकती है