फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनआरआई महिला से छेड़छाड़ करने वाले कर निरीक्षक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। एनआरआई महिला से छेड़छाड़ के मामले में नगर निगम जोन-7 के कर निरीक्षक उदय त्रिपाठी के खिलाफ सोमवार को गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाली एनआरआई महिला तीन सितंबर को नगर निगम जोन-7 दफ्तर में तैनात कर निरीक्षक उदय त्रिपाठी के पास गृहकर नामांतरण के लिए पहुंची थीं। बातचीत के बाद शुल्क जमा करने के लिए वह रुपये निकालने एटीएम बूथ पर जा रही थीं। इस बीच कर निरीक्षक बाइक से उनके पीछे पहुंच गया और लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। फिर दूसरी जगह ले जाकर छेड़छाड़ की। शिकायत न करने की धमकी भी दी और फिर बाइक से जोन-7 दफ्तर छोड़ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें