फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आखिर किसके पास है श्रद्धा का मोबाइल फोन, खुल सकते हैं उससे बड़े राज; जेल में इसलिए रखी जा रही नजर

Fri, 30 Oct 2026 09:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ

सार

Shraddha Dubey: शिवा शर्मा की हत्या में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि का मोबाइल फोन अब तक पुलिस को नहीं मिल सका है। इस फोन में कई अहम राज हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे का मोबाइल नंबर अब तक नहीं मिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि का मोबाइल फोन पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। श्रद्धा के पास से पुलिस को महज एक मोबाइल फोन मिला था, जो नया था। श्रद्धा जिस पुराने मोबाइल से रसूखदारों से बात करती थी उसे उसने ठिकाने लगा दिया था। खास बात ये है कि पुलिस ने मोबाइल फोन बरामदगी के लिए श्रद्धा को कस्टडी रिमांड पर लेने का प्रयास भी नहीं किया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि श्रद्धा को नेपाल पहुंचाने में कई लोगों ने उसकी मदद की थी। मददगारों के नाम एफआईआर में बढ़ाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मददगारों को पकड़ना तो दूर उनके नाम भी प्राथमिकी में नहीं बढ़ाए गए हैं। खासकर ऐसे हाईप्रोफाइल मामले में जिसमें लापरवाही बरतने पर डीसीपी मध्य, एसीपी और इंस्पेक्टर गंज को हटा दिया गया था। पुलिस को दिए बयान में रश्मि ने कहा था कि उसका फोन नेपाल में कहीं गिर गया। पुलिस ने इसकी भी पुष्टि नहीं की।

शनिवार को पुतले के जरिये घटना को दोहरा सकती है पुलिस
डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि फॉरेंसिक टीम घटना को दोहराएगी। पुतले को चौथे तल से फेंका जाएगा। इसके बाद उसे गिराकर देखा जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिवा की हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं। कुछ फुटेज भी विवेचना में शामिल की गई हैं। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जेल में निगरानी, बिना सत्यापन मुलाकात नहीं 
श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की जेल में निगरानी की जा रही है। श्रद्धा अब जेल की अन्य बंदियों से घुलमिल रही है। जेलर ऋतिक प्रियदर्शी का कहना है कि बिना सत्यापन आरोपियों से किसी की मुलाकात की अनुमति नहीं है। सत्यापन के बाद ही किसी को मिलने की इजाजत होगी। अभी तक श्रद्धा के वकीलों के अलावा जेल में उससे मिलने कोई नहीं पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को श्रद्धा के फ्लैट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। इस मामले में श्रद्धा की मां रंजना ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें