फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहर में महंगा पड़ सकता है बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाना, चार लोगों से वसूला गया 20 हजार का जुर्माना

Sat, 12 Jul 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

License for a pet dog: लखनऊ में नगर निगम पशु कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को पालतू कुत्तों के लाइसेंस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस कुत्तों की पकड़ की गई। 
विज्ञापन
पालतू कुत्ते के लिए लाइसेंस जरूरी। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम पशु कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को पालतू कुत्तों के लाइसेंस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लोगों से बीस हजार रुपये जुर्माना लिया गया। दो लाइसेंस मौके पर बनाए गए। दो पोमेरियन व एक पग कुत्ते को जब्त भी किया गया।

विज्ञापन


पालतु कुत्तों के लाइसेंस को जांचने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम ने जोन-तीन में चेकिंग अभियान चलाया। जोन के कई इलाकों में जांच के दौरान लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर भागते भी नजर आए। उनके विवरण नोट किए गए और नोटिस भेजे जाएंगे। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान प्रवर्तन दल तथा डॉग कैचिंग स्क्वाड ने मिलकर चलाया। इसमें क्षेत्र में प्रभारी राजेश उपाध्याय, शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती शामिल रहे। 

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के चार व्यक्तियों से कुल 20,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो के लाइसेंस मौके पर बनाए गए। नगर निगम के कोष में कुल 22 हजार रुपये जमा हुए। दो पोमेरियन तथा एक पग कुत्ते को जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। पुग कुत्ते को जब्त भी किया गया था, जिसे जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान कई लोग ऐसे भी मिले जिनका लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था। बारिश के चलते कम लोग ही सड़कों पर कुत्ते टहलाते हुए पाए गए। बता दें कि नगर निगम में पालतू कुत्तों की संख्या करीब दस हजार है।
विज्ञापन


यह है लाइसेंस के नियम
लाइसेंस श्वान को रैबीज टीकाकरण की पुष्टि के बाद बनाया जाता है। लखनऊ नगर निगम की ओर से श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 पालन का शपथपत्र देने के बाद जारी होता है। पशु कल्याण अधिकारी ने अपील की कि जुर्माने से बचने के लिए ऑनलाइन लाइसेंस बनवाएं।

ऐसे बनवाएं लाइसेंस
लाइसेंस लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन डॉग रजिस्ट्रेशन पर जाकर बनवाया जा सकता है। इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में बनवाया जा सकता है। साथ ही जयंत सिंह से 9511156792 तथा अफसर अली से 9721095021 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें