लखनऊ व्यापार मंडल ने 70 व्यापारियों को किया सम्मानित
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से भामाशाह जयंती के अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए भव्य समारोह में 70 से ज्यादा व्यापारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि दानवीर भामाशाह की तर्ज पर समाज सेवा में अपनी भूमिका निभाने वाले व्यापारी विजय कुमार छाबड़ा, अनिल विरमानी, सतीश शर्मा, राकेश छाबड़ा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, इंदरजीत सिंह, सुशील अबरोल, रविन्द्र गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष निहारिका सिंह समेत 70 से ज्यादा व्यापारियों को चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के विदेश में होने के कारण उन्होंने टेलीफोनिक माध्यम से व्यापारियों को समाज सेवा में आगे बढ़ते रहने का संकल्प दिलाया। चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने भामाशाह की तरह बनने की अपील की। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री उमेश शर्मा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक खरे, महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चौहान, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।